Translate
Showing posts with label nawada. Show all posts
Showing posts with label nawada. Show all posts
Sunday, 5 November 2017
Tuesday, 3 October 2017
www.ranchinews.com
रांची में सेना भर्ती रैली के लिए इन बातों का रखिए ध्यान
झारखंड में रांची के मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में थल सेना में भर्ती के लिए रैली शुरू हो रही है।
जासं, रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित आर्मी ग्राउंड में थल सेना में भर्ती के लिए रैली 4 अक्टूबर से शुरू हो रही है। चार व पांच अक्टूबर को हवलदार पद के लिए रैली होगी। इसमें झारखंड के अलावा बिहार के युवा भी भाग लेंगे। इसके बाद छह अक्टूबर से झारखंड के लिए जिलावार भर्ती रैली होगी। इन सभी में वही युवा भाग लेंगे जिन्होंने पूर्व में रजिस्ट्रेशन कराया है।
दौड़ के लिए ग्राउंड में प्रवेश सुबह तीन बजे से होगा। आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। प्रवेशपत्र वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ज्वाइनइंडियनआर्मी.निक.इन से डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं। प्रवेशपत्र लेजर प्रिंटर से ही प्रिंट कराएं। उसे लेमिनेट नहीं कराएं। इसमें दिए गए समय, तारीख पर बहाली में पहुंचे। साथ ही, सभी आवश्यक कागजात की मूल कॉपी व छायाप्रति लाना जरूरी है।
इन बातों का रखें ध्यान
-परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले पहुंचें।
-अभ्यर्थी मतदाता पहाचान-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइवंग लाइसेंस, पासपोर्ट में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान-पत्र अपने साथ रखें तथा परीक्षा के समय मांगे जाने पर उसे प्रस्तुत करें।
-कैलकुलेटर, पेजर, मोबाइल फोन, डिजिटल डायरी, लॉक बुक, इयर फोन, ब्लू टूथ अथवा कोई अन्य संचार यंत्र या इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करें।
-अभ्यर्थी को ओएमआर उत्तर पुस्तिका में रौल नंबर, प्रश्न पुस्तिका संख्या और प्रश्न पुस्तिका कोड के लिए दिए गोलों को रंगना होगा।
-वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों के गलत उत्तर के लिए निगेटिव अंक होंगे।
20 अक्टूबर से मिलेगा प्रवेशपत्र
संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 29 अक्टूबर, 50 120 19 व 26 नवंबर को होगी। इसके लिए प्रवेशपत्र 20 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जेएसएससी.इन पर उपलब्ध होगा। परीक्षार्थी उक्त तिथि से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Monday, 2 October 2017
akbarpur nawada news
नवादा अकबरपुर ताजिया विसर्जन के दौरान तीन कि मौत
नवादा। अकबरपुर में ताजिया विसर्जन के दौरान पचरूखी में रोड़ेबाजी की घटना हुई। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। हालांकि सतर्क प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। सूचना के बाद डीएम-एसपी अकबरपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने की हिदायत स्थानीय अधिकारियों को दी है। बताया जाता है ताजिया पहलाम के पूर्व पचरूखी में बजरंगबली चौक के पास मिलन समारोह चल रहा था। इस दौरान शराती तत्वों ने रोड़ेबाजी कर दी। रोड़ेबाजी शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। फलत: कई लोग चोटिल हुए। जख्मियों में एक मो. जुबैद को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है। डीएम ने जिलेवासियों से किसी प्रकार के अफवाहों से बचने की अपील की है। एसडीएम रजौली, एसडीपीओ रजौली और एएसपी अभियान अकबरपुर में कैंप कर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।
------------------------------
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ताजिया जुलूस
अकबरपुर (नवादा): पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच सोमवार को हसन हुसैन की शहादत की याद में अकबरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए पचरुखी से नेजमा पाती होकर कर्बला पहुंचा जहां ताजिया का पहलाम किया गया। नेमदारागंज, बरेव, राजहट, पिथौरी, खानपुरा, मदैनी, मस्तानगंज, डीही, फरहा, देवरा, माखर, पैजुना आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बलों की उपस्थिति में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। ताजिया जुलूस की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में एसएसबी के जवानों की तैनाती की गई थी। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय, एसडीपीओ उपेंद्र कुमार यादव, एएसपी अभियान आलोक कुमार झा अकबरपुर में कैंप किए हुए थे। बीडीओ मो. नौशाद आलम सिद्दीकी और थानाध्यक्ष संजीव मौआर एवं अन्य अधिकारी जुलूस के साथ चल रहे थे। खानपुरा, पिथौरी, पचरुखी आदि कई स्थानों पर अखाड़े में लाठी खेलने के दौरान मामूली झड़पे हुई। जिससे प्रशासन के लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। प्रखंड के कुहिला,केंदुआ, पसिया, माने बिगहा आदि दर्जनभर गांव में हिन्दु लोग ताजिया का निर्माण किया करते हैं। और हजरत मोहम्मद साहब के प्रति आस्था जताते हैं। लोग बताते हैं कि मुरादें पूरी होने पर लोग बहुत दिनों से ताजिया का निर्माण व परंपराओं का निर्वहन करते आ रहे हैं।
Saturday, 19 August 2017
Tuesday, 13 December 2016
Subscribe to:
Posts (Atom)














