Translate

Monday, 9 October 2017

navigation dar and menus with search box

navigation dar and menus with search box

navigation dar and menus with search box www.ascpnnews.com

bihar news

nawada news

nishant kumar baksanda nawada news

www.ascpnnews.com

navigation dar and menus with search box </titel> <style> body{ background:skyblue; margin:0; } .menu{ width:100%; background:#142b47; overflow:outo; } .menu ul { margin:0; padding:0; list-style:none; line-height:60px; } .menu li { float:left; } .menu ul li a{ background:#142 b 57; text-decoration:none; width:130px; display:block; text-align:cente; color:#f2f2f2; font-size:18px; font-family:sans-serif; letter-spacing:0.5px; } .menu li a:hover{ color:#fff; opacity:0.5; font-size:19px; } .search-form{ margine-top:15px; float:right; margin-right:100px; } input[type=text]{ padding:7px; border:none; font-size:16px; font-family:sans-serif; } button { float:right; background:orange; color:white; border-radius:0 5px 5px 0; cursor:pointer; position:relative; padding:7px; font-family:sans-serif border:none; font-size:16px; } </style> </head> <body> <nav class ="menu"> <ul> <li><a href ="#">home</a></li> <li><a href ="#">gallery</a></li> <li><a href ="#">event</a></li> <li><a href ="#">feedback</a></li> <li><a href ="#">about</a></li> <li><a href ="#">contact</a></li> </ul> <form class ="search-form"> <input type ="text"placeholder="search"> <button>search </button> </form> </nav> </body> </html>

Sunday, 8 October 2017

dtye5tudyiuogp

https://www.youtube.com/watch?v=qBTbuUtjxoE

www.ascpnnews.com

www.ascpnnews.com

nawada news

नवादा। रजौली थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात एक ठिकाने पर छापामारी कर 20 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस बाबत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी की गई है। बताया जाता है कि रजौली थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने अपने सहयोगी के साथ गुप्त सूचना के आलोक में पसरैला गांव के छोटू यादव के घर छापामारी किया। जहां से 20 कार्टन अंग्रेजी रॉयल स्टैग शराब बरामद हुआ। इस क्रम में शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हड़ताल पर गए जिले के एंबुलेंस कर्मी

नवादा। जिले भर के अस्पतालों में संचालित 102 व 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने शनिवार को हड़ताल कर सेवा ठप कर दिया। एंबुलेंस के कर्मियों ने बताया कि सीएस द्वारा एंबुलेंस जमा करने के लिए पत्र निर्गत किया गया है। कर्मियों को दिए गए पत्र में कहा गया है कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा एंबुलेंस परिचालन के लिए मेर्सस कंसोटियम पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड व सम्मान फाउंडेशन पटना को जिम्मेवारी सौंपी गई है। कर्मियों ने बताया कि कंपनी द्वारा एंबुलेंस कर्मियों को सैलरी स्लिप नहीं दिया जा रहा है। इसके पूर्व में भी एक कंपनी द्वारा कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया था। कर्मियों का कहना है कि पूर्व की भांति यह कंपनी भी अगर वेतन भुगतान नहीं किया तो हमलोग क्या करेंगे। इसलिए जबतक उस कंपनी के अधिकारी का आदेश प्राप्त नहीं हो जाता है एंबुलेंस का परिचालन बंद रखेंगे। जिसको लेकर जिले भर में संचालित सोलह 102 व एक 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने हड़ताल कर एंबुलेंस सेवा ठप कर दिया। इसके बाद मरीजों के परेशानी को देखते हुए सीएस द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय से पत्र निर्गत कर कर्मियों को एंबुलेंस सेवा शुरु करने का निर्देश दिया गया। लेकिन कर्मियों ने नए कंपनी के निर्देश के बिना एंबुलेंस का परिचालन करने से इंकार दिया। सभी कर्मी एंबुलेंस को सदर अस्पताल परिसर में खड़ाकर हड़ताल पर डटे रहे। वहीं एंबुलेंस के हड़ताल पर रहने से मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। मरीज के परिजन सदर अस्पताल से अपने घर तक ले जाने के लिए अन्य वाहनों के तलाश में अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमते नजर आए। खासकर प्रसूति वार्ड में भर्ती मरीजों को अपने घर तक जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Friday, 6 October 2017

bihar nawada job


नवादा के एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार


जिले में सोलर चरखा और हरित खादी से एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। महिलाएं स्वावलंबी और खुशहाल होंगी। बच्चे शिक्षित और घर-परिवार समृद्ध होगा। ये बातें केंद्रीय मंत्री और नवादा के सांसद गिरिराज सिंह ने गुरुवार को हिसुआ के तुंगी गांव में हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान व सोलर चरखा प्रशिक्षण केंद्र के उद्घाटन के मौके पर कहीं।
उन्होंने कहा कि नवादा में यह सांतवां केंद्र खुला है। खनवां और तुंगी टेक्सटाइल्स का हब बनेगा। यहां लूम से लेकर कपड़े बुनने तक के काम होंगे। यहां को कपड़े देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी खास पहचान बनायेगा। पंचायत की मुखिया प्रभावती देवी और रिजर्व बैंक के डीआरएम व केंद्रीय मंत्री ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं इस रोजगार से जुड़कर 6000 से 15000 तक की राशि कमा सकती हैं। चतरा के पूर्व सांसद व अतरी के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्य प्रेक्टिकल और सराहनीय है। सदर एसडीओ राजेश कुमार ने कहा कि रोजगार के लिए हो रही पहल अच्छी है। डीएसपी विजय कुमार झा ने कहा कि अच्छे काम ही इतिहास और प्रेरणा बनते हैं। मध्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन ने कहा कि गांधी जी ने स्वराज की कल्पना की थी, जो साकार हुआ। आज नवादा में नये स्वराज की शुरुआत हो रही है।
हरित खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष विजय पांडेय ने संस्थान से होने वाले काम और लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को तीन महिने की यहां ट्रेनिंग दी जाएगी और उसके बाद घर में चरखा दिया जाएगा। सूत काटने की प्रति किलो 200 रूपये मजदूरी मिलेगी। एक महिला एक माह में 6000 से 8000 तक की राशि आराम से कमा सकती है। मंच को प्रो. विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर तुंगी मुखिया प्रभावती देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार सैंपु, मनोज चंद्रवंशी, पूर्व तुंगी मुखिया अभय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
अमेरिका के राष्ट्रपति तक पहुंचेगा नवादा का टेक्सटाइल
तुंगी में भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग संस्थान के उद्घाटन के मौके पर नवादा में हरित खादी से बेहतर कपड़े तैयार होने की बातें सामने आयी। यहां के कपड़े की अलग पहचान होने और इसको अमेरिका के राष्ट्रपति तक पहुंचने की बातें कही गयी। खनवां, तुंगी समेत अन्य स्थल कपड़ा बनाने के हब बनेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, हरित खादी के अध्यक्ष, रिजर्व बैंक के अधिकारी, बैंक के डीआरएण समेत मध्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन आदि ने यहां कपड़ा बनने के मार्ग प्रशस्त होने की बातें रखी। खनमां के बने खादी के चादरों से अतिथियों का सम्मान हुआ। उन चादरों को दिखा कर गिरिराज सिंह ने कहा कि यहां के कपड़े प्रधान मंत्री तक पहुंचेगें और प्रधान मंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति को यहां की खादी भेंट करेंगे।
माताएं और गाय से देश का विकास
गिरिराज सिंह ने कहा कि माताएं और गाय से देश का विकास होगा। माताएं चरखा चलाकर खुशहाल बनेंगी और गाय भी आमदनी का बेहतर माध्यम साबित होगी। गाय कभी भी अनुपयोगी नहीं होगी। ताउम्र वह इनकम का जरीया रेगी। दूध के बंद हो जाने पर उसके गोबर और मूत्र का उपयोग होता रहेगा। गोबर और मूत्र से कपड़े की डाई बनाने, अमीनो एसीड बनाने और कंपोष्ट खाद बनाने की पहल शुरू करने की बातें कही।
देश का 19 वां और बिहार का 7वें प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत
हिसुआ के तुंगी में देश का 19 और बिहार का 7 वां प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत हुई। देश में लखनऊ, वाराणसी, सूरत, देवरिया आदि जगहों पर 12 केंद्र हैं। बिहार में बरबिगहा, वारिसलीगंज, कुटरी, खनमां, केंदुआ, रोह और उसके बाद तुंगी में केंद्र की शुरूआत हुई है। भारतीय हरित खादी ग्रामोद्योग का प्रधान केंद्र लखनऊ है।
केंद्रीय मंत्री से पुल और पथ बनाने की मांग
चरखा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे गिरिराज सिंह को तुंगी के ग्रामीणों ने पथ और पुल निर्माण की मांग का ज्ञापन दिया। तुंगी के ढाढर नदी के रेलवे पुल के समीप से पथ और पुल के निर्माण की मांग की। पहले रेलवे पुल पर से ही तुंगी और जमुआमा तक आवागमन होता था। रेलवे पुल पर पैदल पथ बना हुआ था लेकिन अब लोगों को सात-आठ किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है। लोगों की मांग है कि उक्त पथ और पुल के बन जाने से तुंगी, तुंगी बेलदारी, मंझवे, चितरघट्टी, बेलारू समेत दर्जनों गांव के लोगों को आना-जाना सुगम होगा। बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी नहीं होगी। बरसात में ढाढर नदी में पानी आ जाने पर आवागमन ठप नहीं होगा।
हिसुआ में हुआ भव्य स्वागत
तुंगी जाने के समय हिसुआ के विश्वशांति चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का जमकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री वाहन से उतकर लोगों का अभिनंदन और फूल माला को स्वीकार किया। भाजपा नेता आलोक कुमार की अगुआई में सरपंच अजय सिंह, गुड्डु कुमार सिंह, नागेश कुमार, श्लोक कुमार, भाजपा युवा के गोपाल कुमार, नरेश सिंह, विपीन सिंह, राजू कुमार, पिंटू सिंह समेत कई दर्जन कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।

Thursday, 5 October 2017

www.ascpnnews.up



मासूमों की हत्याएं तुरंत बंद करे कम्युनिस्ट सरकार – योगी आदित्यनाथ


भाजपा के जनरक्षा आन्दोलन में शिरकत करने बुधवार को केरल के कन्नूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रहीं हैं, वह काफी शर्मनाक और दुखद है । मासूम लोगों की हत्याओं पर कम्युनिस्ट सरकार को तुरंत लगाम लगाना चाहिए ।
केरल पहुंचने के बाद  से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भाजपा और हमारे विचार पार्टियों के कार्यकर्ताओं की जिस तरह से केरल में हत्या हो रही है, उसके विरोध में आमजन को जागृत करने के लिए पार्टी की आेर से आयोजित इस रैली में आया हूं । मेरा विश्वास है कि, हिंसा जैसी घटनाओं को आश्रय देने वाली कम्युनिस्ट सरकार का सफाया होगा ।”
धार्मिक आतंकवाद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, “हम केरल के लोगों की सुरक्षा की बात करने आए हैं । लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, परंतु जिस तरह से मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हत्याएं हो रहीं है वह काफी शर्मनाक और चिंताजनक है ।”




कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्राओं को मिलेगी नौकरी

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के दौरान नौकरी मिलेगी। अर्न व्हाइल यू लर्न (ईडब्ल्यूवाईएल) योजना के तहत एक घंटे कार्य करने पर 100 रुपये मिलेंगे। योजना के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को ही नौकरी दी जाएगी। साइबर सिटी के राजकीय कॉलेज में ईडब्ल्यूवाईएल योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय समेत दूसरे कॉलेजों 23 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक तौर पर कमजोर और जरूरतमंद छात्रों को ही मिलेगा। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन साक्षात्कार के आधार पर विद्यार्थियों का चयन करेगा। योजना के तहत चयनित छात्र-छात्राओं की मदद लैब, लाइब्रेरी सहित अन्य जगहों पर सहयोगी के तौर पर ली जाएगी। छात्र अधिकतम सात दिन में छह घंटे कार्य कर सकेंगे। ऐसे में मासिक तौर पर उन्हें 2400 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। 70 जगहों के लिए 100 आवेदन राजकीय महिला महाविद्यालय में योजना के तहत 70 से 75 विद्यार्थियों को रखा जाएगा। जबकि 21 अगस्त की शाम तक करीब 100 छात्र आवेदन कर चुके हैं। आगामी दो दिनों में 50 आवेदन आने की उम्मीद है। इसके बाद प्रबंधन साक्षात्कार करेगा। इसमें उनकी आर्थिक-जरूरत का आकलन करेगा। पिछले साल 90 विद्यार्थियों को रखा गया था। कॉलेजों ने किया आकलन कॉलेजों ने कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए आकलन कर लिया है। उसके मुताबिक ही कॉलेज खुद के स्तर पर छात्रों को चयनित करेंगे। इसके बारे में उच्च शिक्षा विभाग को अवगत कराया जाएगा। सीधे खातों में आएगी राशि योजना के तहत कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं की राशि सीधे खातों में आएगी। इसमें चयनित होने पर विद्यार्थियों को खाता संख्या देनी होगी। बैंक खाता नहीं होने पर उसे खुलवाना होगा। इसके बाद कार्य के घंटों की राशि सीधे खातों में आ सकेगी। गरीब तबके के छात्रों को मिलेगी मदद योजना से आर्थिक तौर पर कमजोर गरीब तबके के छात्रों को मदद मिलेगी। ऐसे में घर से उन्हें पढ़ाई के लिए राशि लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। छात्रावास आदि में रहकर छात्र आसानी से गुजारा कर सकेंगे। -ईडब्ल्यूवाईएल योजना के तहत आवेदन की तिथि को दो दिन बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया है। अभी तक करीब 100 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। डॉ. कुसुम लता, एसोसिएट प्रोफेसर -ईडब्ल्यूवाईएल योजना विद्यार्थियों के हित में है। इससे उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी। कॉलेज प्रबंधन अधिक से अधिक छात्रों तक योजना का लाभ पहुंचाएगा। -डॉ. सुशीला शर्मा, प्राचार्या (राजकीय महिला महाविद्यालय)