Translate

Tuesday, 3 October 2017

www.ascpnnews.com

                                       सड़क दुर्घटना में एक की मौत

नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह नीमिया मोड़ के पास सोमवार की दोपहर ट्रक की चपे
 नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के जोरावरडीह नीमिया मोड़ के पास सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की
घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बन्दैली कला निवासी अमीरक यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल पर ड्राइवर ट्रक
छोड़कर फरार हो गया। कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार और बीडीओ बिन्दु कुमार ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजन को
पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये का चेक दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
             

स्कूली बच्चों को दिलाई शपथ


नवादा। इंटर विद्यालय अमावां में सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती समारोह आयोजित की गई। इस दौर
नवादा। इंटर विद्यालय अमावां में सोमवार को महात्मा गांधी की जयंती समारोह आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों व बच्चों ने बापू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्वांजलि दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार के द्वारा बच्चों को बाल विवाह व दहेज प्रथा को रोकने के लिए शपथ दिलाया गया। मौके पर सदानंद कुमार, दिनेश कुमार, शशि कुमार, प्रियंका भारती, आनंद कुमार, रामनारायण समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे। वहीं शिवदानी इंटर विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रविशंकर प्रसाद द्वारा महात्मा गांधी के जयंती पर बच्चों को शपथ दिलाया गया। मौके पर अविनाश कुमार, शैलेंद्र सिन्हा, मुकेश कुमार गुप्ता, मो.साजिद हुसैन, सर्वाेदय कुमार आदि मौजूद थे।
----------------------------
गो¨वदपुर में कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
- प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को महात्मा गांधी के जयंती पर कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को बाल विवाह व दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए शपथ दिलाया गया। मौके पर प्रमुख ¨रकू देवी, सीओ शैलेंद्र कुमार, बीडीओ दीपक कुमार कौशिक समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।

पांचवें दिन भी ठप रही इंटरनेट सेवा


नवादा। जिले में लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी इंटरनेट सेवा ठप रही। विधि व्यवस्था की समस्या
नवादा। जिले में लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी इंटरनेट सेवा ठप रही। विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर विवादित मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। जिससे समस्या विकराल होने की संभावना थी। लिहाजा इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया गया। लगातार पांच दिन इंटरनेट ठप रहने के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग एक-दूसरे को पर्व-त्योहार के अवसर पर बधाई संदेश भी नहीं दे सके। वहीं मीडिया कर्मियों को भी फजीहत का सामना करना पड़ा। समाचार संकलन में कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साइबर कैफे के संचालकों की रोजी-रोटी प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि जिले में यह पहला अवसर है जब इतना लंबी अवधि तक इंटरनेट सेवा ठप रखा गया। इसे जिला प्रशासन की नाकामी के रुप में देखा जा रहा है। इंटरनेट सेवा कब बहाल होगी बताने की स्थिति में कोई नहीं है। वजह, रह-रहकर कहीं न कहीं कोई घटना हो जा रही है।

अश्रुपूर्ण नेत्रों से माता की प्रतिमा को दी गई विदाई



नवादा। शहर के विभिन्न पूजा-पंडालों में स्थापित की गई मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं को शोभिया नदी और कादिरगंज स्थित सकरी नदी में विसर्जित किया गया। लोगों ने भक्तिभाव व अश्रुपूर्ण नेत्रों से माता की प्रतिमाओं को विदाई दी। गया रोड देवी स्थान के समीप से पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए कंधे पर माता की प्रतिमा को रख कर पूरे मोहल्ले में भ्रमण कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने खोईंचा भर और पूजा कर माता को विदाई दी। प्रतिमा की पूजा अर्चना कर माता को विदाई दी गई। इस दौरान जय दुर्गे, जय माता दी की जयघोष से माहौल गुंजायमान होता रहा। विसर्जन के वक्त शहर में जुलूस निकाला गया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तमाम वरीय अधिकारी घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। एसपी विकास बर्मन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में भ्रमण करते दिखे। सदर एसडीएम राजेश कुमार, सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा को लेकर चौकस दिखे।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुल रही बिजली
- प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर एहतियात के तौर पर रविवार को शहर में विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं ताजिया पहलाम को लेकर सोमवार को विद्युत आपूर्ति नहीं होगी। डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि पेयजल व्यवस्था को लेकर कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल होने तक पानी का यथासंभव उपयोग करें। बेवजह पानी को न बहाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस व ताजिया पहलाम को लेकर एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। ताकि जुलूस में किसी प्रकार की परेशानी या बाधा उत्पन्न न हो। जुलूस के सुरक्षा को लेकर विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया है।

Monday, 2 October 2017

www.patnanews.in


पूर्व मध्य रेल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों की पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर यात्रियों को पार्किंग शुल्क के साथ जीएसटी देना होगा। जल्‍द ही नई बढ़ी हुई दर लागू की जायेगी।



पटना [जेएनएन]। पूर्व मध्य रेल के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों की पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर यात्रियों को पार्किंग शुल्क के साथ जीएसटी देना होगा। अब यात्रियों को पार्किंग शुल्क के लिए और जेब ढीली करनी होगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोन को आदेश निर्गत किया गया है।

हालांकि रेलवे की ओर से जीएसटी लागू होते ही सभी ठेकेदारों से वाहन पार्किंग शुल्क के साथ-साथ जीएसटी की वसूली शुरू कर दी है। ठेकेदार रेलवे पर पार्किंग शुल्क की रसीद पर जीएसटी के साथ दर छपवाने का दबाव बनाने लगे हैं।
जीएसटी के लागू होते ही पटना जंक्शन, राजेन्द्र नगर टर्मिनल आदि प्रमुख स्टेशनों के पार्किंग शुल्क में 18 फीसद की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो रेलवे ठेका देते समय ही आवेदक से जीएसटी के रूप में 18 फीसद राशि अतिरिक्त वसूल ले रहा है। इसको लेकर ठेकेदार रेलवे पर पर्ची में जीएसटी जोडऩे का दबाव बनाने लगे हैं।

रेलवे बोर्ड से जारी आदेश सभी मंडलों में लागू हो जाएगा। अभी जहां पटना जंक्शन व राजेन्द्र नगर टर्मिनल पर चार पहिया वाहन खड़ा करने के लिए प्रीमियम पार्किंग पर 50 रुपये देने पड़ते हैं और जनरल पार्किंग पर 25 रुपये देने पड़ते हैं। जीएसटी लगने पर 50 के बदले 60 रुपये तथा 25 रुपये के बदले उन्हें 30 रुपये देना होगा। यह राशि पहले तीन घंटे के लिए ही मान्य होगी। इसी तरह मोटरसाइकिल पार्किंग पर भी जीएसटी की वसूली की जाएगी।


बिहार के सहरसा जिले में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एम महिला ने सड़क पर ही बच्‍चे को जन्‍म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर वह पैदल ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी।



सहरसा [जेएनएन]। बिहार सरकार सुरक्षित प्रसव के लाख दावे करे पर हकीकत इससे इतर है। सोमवार को सहरसा में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक महिला को  सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। 

घटना साहपुर पंचायत के हरिपुर गांव की है। मो. जफरूल की पत्नी शहजादी खातून को अल सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। घर में पति या अन्य पुरुष सदस्य के नहीं रहने तथा गरीबी के कारण निजी वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाई।

ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस के लिए फोन किया गया जो रीसिव नहीं हुआ। इसके बाद गर्भवती महिला पैदल ही परिजन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की तरफ निकल पड़ी।

स्थानीय थाने के निकट पहुंचते ही असहनीय प्रसव पीड़ा होने पर वह सड़क किनारे ही बैठ गई। राहगीरों द्वारा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस भेजने के लिए दूरभाष से सूचना दी गई। एंबुलेस आने में विलंब होता देख राहगीरों द्वारा सड़क किनारे ही कपड़े से घेर दिया गया और थाने के सामने ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रसव उपरांत राहगीरों ने ऑटो किराए पर लेकर पीडि़त महिला को स्थानीय पीएचसी तक पहुंचाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद ने कह कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है। पता किया जा रहा है कि एंबुलेंस महिला तक क्यों नहीं पहुंच सकी।


सहरसा [जेएनएन]। बिहार सरकार सुरक्षित प्रसव के लाख दावे करे पर हकीकत इससे इतर है। सोमवार को सहरसा में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक महिला को  सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। 

घटना साहपुर पंचायत के हरिपुर गांव की है। मो. जफरूल की पत्नी शहजादी खातून को अल सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। घर में पति या अन्य पुरुष सदस्य के नहीं रहने तथा गरीबी के कारण निजी वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाई।

ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस के लिए फोन किया गया जो रीसिव नहीं हुआ। इसके बाद गर्भवती महिला पैदल ही परिजन के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की तरफ निकल पड़ी।

स्थानीय थाने के निकट पहुंचते ही असहनीय प्रसव पीड़ा होने पर वह सड़क किनारे ही बैठ गई। राहगीरों द्वारा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस भेजने के लिए दूरभाष से सूचना दी गई। एंबुलेस आने में विलंब होता देख राहगीरों द्वारा सड़क किनारे ही कपड़े से घेर दिया गया और थाने के सामने ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रसव उपरांत राहगीरों ने ऑटो किराए पर लेकर पीडि़त महिला को स्थानीय पीएचसी तक पहुंचाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेकानंद ने कह कि घटना की जानकारी उन्हें भी मिली है। पता किया जा रहा है कि एंबुलेंस महिला तक क्यों नहीं पहुंच सकी।

बिहारः मुजफ्फरपुर गैंगरेप के चारों आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर गैंगरेप के चारों आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इन चारों दरिंदों ने एक नाबालिक लडकी के साथ न सिर्फ सामूहिक बलात्कार किया था, बल्कि उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया था. वीडियो देखकर ही इन आरोपियों का सुराग पुलिस को मिला था.
गैंगरेप की ये शर्मनाक वारदात बीती 28 सितंबर को हुई थी. जब रात में मेला देखकर लौट रही 14 वर्षीय एक नाबालिक बच्ची के साथ गांव के ही गगन कुमार, सचिन कुमार, रौशन और अनीश कुमार ने मिलकर किया था. उन दरिंदों ने मोबाइल से वारदात की वीडियो भी बनाई थी. जिसे बाद में सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया था.
घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव की पंचायत ने मामले को दबाने की कोशिश भी की था. लडकी को कुछ रूपये देकर चुप रहने के लिए कहा गया. लोकलाज के डर से पीडित परिवार भी चुप रहा लेकिन वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में रविवार को एफआईआर दर्ज की.
इस दौरान गांव के कुछ लोगों की मदद से आरोपी भगाने में कामयाब हो गए. इसके बाद पुलिस ने चारों को दबिश देकर अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस  की मदद करने वालों की तलाश कर रही है.
एसएसपी विवेक कुमार के आदेश पर डीएसपी पूर्वी गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गई थी. जिसने चारों आरपियों को गिरफ्तार किया. अब पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है.

akbarpur nawada news


नवादा अकबरपुर ताजिया विसर्जन के दौरान तीन  कि  मौत

नवादा। अकबरपुर में ताजिया विसर्जन के दौरान पचरूखी में रोड़ेबाजी की घटना हुई। जिसमें कई लोगों को चोटें आई। हालांकि सतर्क प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। सूचना के बाद डीएम-एसपी अकबरपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने उपद्रवियों से सख्ती से निपटने की हिदायत स्थानीय अधिकारियों को दी है। बताया जाता है ताजिया पहलाम के पूर्व पचरूखी में बजरंगबली चौक के पास मिलन समारोह चल रहा था। इस दौरान शराती तत्वों ने रोड़ेबाजी कर दी। रोड़ेबाजी शुरू होते ही वहां भगदड़ मच गई। फलत: कई लोग चोटिल हुए। जख्मियों में एक मो. जुबैद को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है। डीएम ने जिलेवासियों से किसी प्रकार के अफवाहों से बचने की अपील की है। एसडीएम रजौली, एसडीपीओ रजौली और एएसपी अभियान अकबरपुर में कैंप कर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।
------------------------------
कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ताजिया जुलूस अकबरपुर (नवादा): पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच सोमवार को हसन हुसैन की शहादत की याद में अकबरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस परंपरागत तरीके से निकाला गया। जुलूस संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए पचरुखी से नेजमा पाती होकर कर्बला पहुंचा जहां ताजिया का पहलाम किया गया। नेमदारागंज, बरेव, राजहट, पिथौरी, खानपुरा, मदैनी, मस्तानगंज, डीही, फरहा, देवरा, माखर, पैजुना आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बलों की उपस्थिति में ताजिया का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। ताजिया जुलूस की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में एसएसबी के जवानों की तैनाती की गई थी। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय, एसडीपीओ उपेंद्र कुमार यादव, एएसपी अभियान आलोक कुमार झा अकबरपुर में कैंप किए हुए थे। बीडीओ मो. नौशाद आलम सिद्दीकी और थानाध्यक्ष संजीव मौआर एवं अन्य अधिकारी जुलूस के साथ चल रहे थे। खानपुरा, पिथौरी, पचरुखी आदि कई स्थानों पर अखाड़े में लाठी खेलने के दौरान मामूली झड़पे हुई। जिससे प्रशासन के लोगों ने समझा-बुझाकर विवाद को शांत कराया। प्रखंड के कुहिला,केंदुआ, पसिया, माने बिगहा आदि दर्जनभर गांव में हिन्दु लोग ताजिया का निर्माण किया करते हैं। और हजरत मोहम्मद साहब के प्रति आस्था जताते हैं। लोग बताते हैं कि मुरादें पूरी होने पर लोग बहुत दिनों से ताजिया का निर्माण व परंपराओं का निर्वहन करते आ रहे हैं।

sarkari result baksanda

Wednesday, 6 September 2017

eli india nishant kumar

www.eliindia.com     
                                         Nishant kumar it engineers
     Hardware and networking   
         
  

Friday, 1 September 2017

www.google.co.ascpn


www.google.com                                           www.gmail.com


www.facebook.com                                       www.olx.in



www.irctc.co.in                                             www.nawada.com



www.ascpn.com

:: IRCTC ::- Login Untitled Document
Invalid Username or Password. Please relogin.


www.ascpn.com



*Mandatory

Login

Username *
Password *
Captcha
Letters are case sensitive.
ChangeImage
Forgot Password ?
New Users click here to SignUp